महाराष्ट्र में 15 दिनों के लाक डाउन पर उद्धव ठाकरे आज ले सकते हैं फैसला

महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिनों का लॉकडाउन, आज की बैठक में उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला



 गाज़ीपुर टुडे न्यूज़ , मुंबईLast Modified: Sun, Apr 11 2021. 2:32:29 PM IST


देशभर में बढ़ते कोरोना के नए मामलों में महाराष्ट्र सबसे आगे है। महाराष्ट्र में कई तरह की पाबंदियों के बावनजूद कोरोना विस्फोट जारी है। ऐसे में एक बार फिर महाराष्ट्र लॉकडाउन की ओर बढ़ता दिख रहा है। खबरों की मानें तो राज्य में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए 15 दिनों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है।  रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्ण लॉकडाउन को लेकर आज की बैठक में आखिरी फैसला लिया जा सकता है। शनिवार को भी उद्धव ठाकरे ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। 

वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बताया है कि फिलहाल महाराष्ट्र में वीकेंड पर जो पाबंदियां लगाई गई हैं उन्हें बढ़ाकर पूरे हफ्ते लागू किया जा सकता है। हालांकि, यह लॉकडाउन उतना सख्त नहीं होगा जितने पिछले साल था। एक अधिकारी ने पहचान जाहिर न होने की शर्त पर बताया, 'हम सार्वजनिक परिवहन पर कोई पाबंदी नहीं लगाने जा रहे लेकिन लोगों को बिना ठोस कारण सफर करने की इजाजत नहीं होगी। इसी तरह से, लंबी दूरी की ट्रेनें या उड़ानें बंद नहीं होंगी। ट्रेन और बसों का संचालन जारी रखने के पीछे हमारा मकसद यह है कि टीकाकरण, परीक्षा या किसी अन्य जरूरी काम की वजह से घरों से निकलने वालों को दिक्कत न हो।'

एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि टास्क फोर्स में शामिल एक्सपर्ट्स का मानना है कि राज्य में कोरोना के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कम से कम दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाना जरूरी है। 



महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक के लिए वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी। लेकिन अब तो पाबंदियां लगने वाली हैं वे पहले से कहीं ज्यादा सख्त होंगी। 

बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार यानी कल भी कोरोना वायरस के 55 हजार 411 नए मामले दर्ज हुए हैं। चिंता की बात यह है कि राज्य में एक दिन के अंदर कोरोना से 309 लोगों ने दम तोड़ा है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या अब 33 लाख 43 हजार 951 को पार कर गई है तो वहीं कोरोना की वजह से अब तक कुल 57 हजार 638 लोग जान गंवा चुके हैं। 

शनिवार को हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रविवार को टास्क फोर्स की बैठक होगी जिसमें लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बैठक के बाद कहा, 'सख्त प्रोटोकॉल के बावजूद कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं, आने वाले दिनों में स्वास्थ्य ढांचे पर और दबाव बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री कल टास्क फोर्स के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।' today

Comments

Popular posts from this blog

22 सितंबर से शुरू होगा चकिया की रामलीला, तैयारियां जोरों पर

Indian Railways Sign Boards and Their Meanings: Things to Know

Transfer Of Power Agreement" को जाने और दुसरो को बताएं