यूपी में लेखपालों के खाली पदों पर भर्ती को लेकर योगी सरकार ने दिया ये आदेश

यूपी में लेखपालों के खाली पदों पर भर्ती को लेकर योगी सरकार ने दिया ये आदेश

Ghazipur today
Livehindustan

उत्तर प्रदेश के चार मंडलों आगरा, सहारनपुर, मेरठ और बरेली के मंडलायुक्त लेखपालों के खाली पदों पर भर्ती में रोड़ा बने हुए हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने मंडलायुक्तों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दो दिन के अंदर संबंधित मंडलायुक्तों से अपने हस्ताक्षर से लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों को निर्देश दिया है कि लेखपाल भर्ती के लिए आरक्षण के संबंध में समय-समय पर जारी अधिनियमों व नियमों के आधार पर स्वयं परीक्षण करते हुए खाली पदों का ब्योरा एकत्र कराएंगे। इसके आधार पर तीन सालों वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 तक के रिक्त पदों का त्रुटिरहित प्रस्ताव दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही डीएम कानपुर नगर को निर्देश दिया गया है कि कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए उनके द्वारा अभी तक प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह अत्यंत आपत्तिजनक है। इसलिए तुरंत कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों का प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया छह माह में अभियान चलाकर पूरी की जाएगी। इसके आधार पर विभागों को संबंधित भर्ती बोर्ड या आयोग को खाली पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव भेजना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही विभागाध्यक्ष भर्ती संबंधी प्रस्ताव भेजे जाने की समीक्षा कर रहे हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने भी इस संबंध में मंडलायुक्तों से जानकारी मांगी। इसमें पता चला कि चार मंडलायुक्तों ने अभी तक भर्ती संबंधी प्रस्ताव नहीं भेजे हैं। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए दो दिन के अंदर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

Comments

Popular posts from this blog

22 सितंबर से शुरू होगा चकिया की रामलीला, तैयारियां जोरों पर

Indian Railways Sign Boards and Their Meanings: Things to Know

Transfer Of Power Agreement" को जाने और दुसरो को बताएं