निकिता तोमर हत्याकांड: तौसीफ के बाद अब रेवान भी गिरफ्तार, भाई ने कहा- अगर मुस्लिम की बेटी होती तो सारा प्रशासन यहाँ होता

निकिता तोमर हत्याकांड: तौसीफ के बाद अब रेवान भी गिरफ्तार, भाई ने कहा- अगर मुस्लिम की बेटी होती तो सारा प्रशासन यहाँ होता

 
गाज़ीपुर टुडे न्यूज़

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित तौसीफ (आरोपित तौसीफ का नाम कुछ समाचार पोर्टल्स द्वारा ‘तौफीक’ भी बताया जा रहा है) के अलावा अब पुलिस ने दूसरे आरोपित रेवान को भी धर-दबोचने में कामयाबी पाई है। मृतका के परिजनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है। 


निकिता तोमर हत्याकांड के दोनों ही आरोपितों को नूँह से गिरफ्तार किया गया। परिजन अब बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं।ये वारदात अग्रवाल कॉलेज के ठीक सामने हुई थी। अब परिजन धरने पर बैठे हुए हैं, जहाँ पुलिस को भी भारी संख्या में तैनात किया गया है। माँ ने कहा है कि जब तक दोषियों का एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक वो अपनी बेटी का अंतिम-संस्कार नहीं करेंगी। वहीं भाई ने कहा कि जिस तरह उनकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई, दोषियों का भी एनकाउंटर हो, ताकि आगे किसी बहन-बेटी के साथ इस तरह का हादसा न हो।देश की राजधानी से 63 किलोमीटर दूर हुए इस हत्याकांड के दौरान निकिता तोमर की सहेली भी उसके साथ में थी, जो उसे बचाने की कोशिश कर रही थी। आई-20 कार से आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। सड़क पर कई अन्य लोग भी थे, जो तमाशबीन बने रहे। प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें वहाँ प्रताड़ित किया है और महिला पुलिसकर्मी के बिना ही उन्हें वहाँ से हटाने की कोशिश हुई।पीड़िता के भाई ने कहा कि अगर प्रशासन कार्रवाई में सक्षम नहीं है तो वो खुद कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू की बेटी है तो क्या कोई कुछ भी करेगा, अगर वही मुस्लिम की बेटी होती तो सारा प्रशासन यहाँ इकट्ठा हो जाता। 


साथ ही कहा कि इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, क्या वो उनके बहन के मरने का इंतजार कर रहे थे? परिजनों ने कहा कि न्याय नहीं हुआ तो वो खुद हथियार उठाएँगे।निकिता तोमर के घरवालों ने आरोप लगाया है कि निकिता पर तौसीफ धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। तीन साल पहले इस संबंध में पंचों के सामने फैसला भी हुआ, लेकिन अभी हाल में दोबारा तौसीफ ने लड़की के संपर्क में आने का प्रयास किया। उसने बार बार निकिता को यही कहा, ‘मुस्लिम बन जा हम निकाह कर लेंगे’ मगर जब लड़की ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद! अगर अच्छा लगे तो हमारे ब्लॉग और फेसबुक पेज गाज़ीपुर टुडे न्यूज़ को फॉलो करना ना भूले।

Comments

Popular posts from this blog

22 सितंबर से शुरू होगा चकिया की रामलीला, तैयारियां जोरों पर

Indian Railways Sign Boards and Their Meanings: Things to Know

Transfer Of Power Agreement" को जाने और दुसरो को बताएं