Posts

चकिया में सीसी सड़क का राज्य सहकारिता मंत्री संगीता बलवंत ने किया लोकार्पण

Image
गाज़ीपुर टुडे न्यूज करन्डा गाजीपुर जनपद के थाना क्षेत्र करंडा के चकिया गांव में राज्य सहकारिता मंत्री संगीता बलवंत ने 11 लाख ₹90 हजार की लागत से बने सीसी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश और जनपद दोनों ही विकास के पथ पर गतिशील हैं।  साथ ही साथ 1 नारे के साथ कहा कि विकास किया है विकास करेंगे और जन जन का कल्याण करेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी कार्य बचे हुए हैं उनका भी शिलान्यास व लोकार्पण आने वाले चुनाव के बाद तुरंत किया जाएगा। मौके पर मंत्री के प्रतिनिधि डॉ अवधेश सिंह, राजेश सिंह, इंद्रजीत पांडेय, दीपक सिंह, अमित सिंह, लेखा पांडेय, आत्मा पांडेय, रणजीत पांडेय, शिवजी पांडेय, युवराज पांडेय व आशीष पांडेय उपस्थित रहे उपस्थित रहे हैं।

Transfer Of Power Agreement" को जाने और दुसरो को बताएं

Image
गाज़ीपुर टुडे न्यूज-  Transfer of Power Agreement" को जाने और दुसरो को बताएं14 अगस्त 1947 कि रात को आजादी नहीं आई बल्कि ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर का एग्रीमेंट हुआ था इस फोटो को अधिक से अधिक शेयर करें ..... सत्ता के हस्तांतरण की संधि ( Transfer of Power Agreement ) यानि भारत के आज़ादी की संधि | ये इतनी खतरनाक संधि है की अगर आप अंग्रेजों द्वारा सन 1615 से लेकर 1857 तक किये गए सभी 565 संधियों या कहें साजिस को जोड़ देंगे तो उस से भी ज्यादा खतरनाक संधि है ये | 14 अगस्त 1947 की रात को जो कुछ हुआ है वो आजादी नहीं आई बल्कि ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर का एग्रीमेंट हुआ था पंडित नेहरु और लोर्ड माउन्ट बेटन के बीच में | Transfer of Power और Independence ये दो अलग चीजे है | स्वतंत्रता और सत्ता का हस्तांतरण ये दो अलग चीजे है | और सत्ता का हस्तांतरण कैसे होता है ? आप देखते होंगे क़ि एक पार्टी की सरकार है, वो चुनाव में हार जाये, दूसरी पार्टी की सरकार आती है तो दूसरी पार्टी का प्रधानमन्त्री जब शपथ ग्रहण करता है, तो वो शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करता है, आप लोगों में से बहुतों ने देखा होगा,...

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, मुफ्त मिलेगा नमक चना और तेल

Image
गाज़ीपुर टुडे न्यूज- प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को दिसंबर महीने से, पूर्व निर्धारित राशन के साथ-साथ 1 लीटर सरसों का तेल, 1 किलो ग्राम, चना और 1 किलोग्राम आयोडाइड नमक मिलेगा। दिवाली के दिन सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा घोषणा करने के बाद आपूर्ति विभाग इसकी तैयारी में लग चुका है। बता दें कि अबतक प्रदेश में 2 तरह के राशन कार्ड चलाए जाते हैं। जिसे अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के नाम से जाना जाता है। जिसमें पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति इकाई 5 किलोग्राम (3 किलोग्राम गेहूं व 2 किलोग्राम चावल) मुहैया कराया जाता था तथा अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश में मान्य दोनों तरह के राशन कार्डो पर प्रति राशन कार्ड 1 किलोग्राम चना, 1 किलो ग्राम नमक और 1 किलोग्राम सरसो या रिफाइंड का तेल कार्ड धारकों को कोटेदार द्वारा दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपुर ने बताया कि जिले के सभी कोटेदारों को इन सभी वस्तुओं में पारदर्शिता के साथ वितरण करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इ...