Posts

करवा चौथ की खरीदारी को लेकर गर्म रहे बाजार

Image
गाज़ीपुर टुडे न्यूज जिले में करवा चौथ के व्रत को लेकर बाजारों में गर्माहट देखने को मिली। लोग इस त्यौहार की खरीदारी में लगे रहे। अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पूजा करती हैं और पति के दीर्घायु  होने की प्रार्थना करती हैं। चांद दर्शन के बाद पति अपने हाथों से अपनी पत्नी को जल पिलाकर पत्नी का व्रत खुलवाता है। चैनल को शेयर सब्सक्राइब जरूर करें👇👇👇👇 MY GREAT INDIA करवा चौथ का इतिहास : बहुत-सी प्राचीन कथाओं के अनुसार करवा चौथ की परंपरा देवताओं के समय से चली आ रही है। माना जाता है कि एक बार देवताओं और दानवों में युद्ध शुरू हो गया और उस युद्ध में देवताओं की हार हो रही थी। ऐसे में देवता ब्रह्मदेव के पास गए और रक्षा की प्रार्थना की। ब्रह्मदेव ने कहा कि इस संकट से बचने के लिए सभी देवताओं की पत्नियों को अपने-अपने पतियों के लिए व्रत रखना चाहिए और सच्चे दिल से उनकी विजय के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। ब्रह्मदेव की बात मानकर सभी पत्नियों...

धूमधाम से मनाई गई नागपंचमी, अखाड़ों पर जमकर हुई कुश्ती

Image
धूमधाम से मनाई गई नागपंचमी, अखाड़ों पर जमकर हुई कुश्ती  करंडा गाज़ीपुर- नागपंचमी के पवित्र अवसर पर लोगों ने शिवालयों में जाकर नाग देवता को दूध लावा चढ़ाया। हिंदी पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।  इस बार नागपंचमी 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को मनाई गयी। नाग पंचमी के दिन नागों और सर्पों के पूजन और संरक्षण करने का प्रावधान है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता के पूजन से न केवल सर्प भय से मुक्ति मिलती बल्कि फसल अच्छी होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।  नाग पंचमी के दिन नाग देवता दूध और लावा चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं। तो वही जगह जगह युवाओं ने अखाड़ों पर कुश्ती का आयोजन किया बच्चे बूढ़े सब ने दो-दो हाथ आजमाएं। यह परंपरा सदियो से चलती आ रही है। करण्डा के चकिया गांव में  एक कुश्ती के आयोजन के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा हम वर्षों से चलाते आ रहे हैं। इससे पहले हमारे बुजुर्ग इस परंपरा का आयोजन करते थे। यह परंपरा आपसी सद्भाव और भाईचारा की परंपरा है। और कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल है। कुश्ती के आयो...

भुखमरी से बचने को 1000, इलाज के लिए 2000 तथा अंत्येष्टि के लिये 5000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार

Image
Ghazipur today UP  भुखमरी से बचने को 1000, इलाज के लिए 2000  तथा अंत्येष्टि के लिये 5000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार Ghazipur today News: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण से मृत्यु होने की दशा में अंतिम संस्कार के लिए तत्काल सहायता धनराशि 5000 रुपये दी जाएगी. शर्त है कि यदि परिवार के लोग अंतिम संस्कार में सहयोग नहीं कर पाने की स्थिति में होंगे तो ग्राम पंचायत इस धनराशि से शव का दाह संस्कार करेगी।  वही शासनादेश में यह भी कहा गया कि गरीब परिवारों को भुखमरी से बचाने के लिए ₹1000 तथा एक बारी इलाज के लिए ₹2000 क्या आप भी व्यवस्था किया गया है। जो की ग्राम पंचायतों द्वारा राज्य वित्त आयोग एवं पांचवें वित्त आयोग द्वारा निर्वहन किया जाएगा। जो की पूरी तरह से ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के हाथों में है। Ghazipur today news  LAST UPDATED:  MAY 31, 2021, 1:10 PM IST गाजीपुर.  कोरोना (COVID-19) से बचाव और संक्रमित लोगों के इलाज के लिए हर जतन करने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) संकट की इस घड़ी में मदद की पहल कर रही है. सरकार की प्राथमि...