Posts

कोरोना टेस्ट को लेकर ग्राम प्रधान पति मनोज पांडेय ने की अपील.....

Image
Ghazipur today कैंप लगाकर किया गया कोरोना टेस्ट करन्डा ब्लाक की सबुआ ग्राम पंचायत के चकिया गांव में कैंप का आयोजन कर कोरोना टेस्ट किया गया। ग्राम प्रधान पति मनोज पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से लोगो को बचाने के लिए हर संभव कोशिश में लगी हुई है। जिस का साथ देने के लिए मैं और मेरी पूरी ग्राम पंचायत प्रतिबद्ध है। प्रधान पति ने ग्राम पंचायत के सभी सदस्य एवं ग्राम सभा के सभी सदस्यों से अपील किया की शासन एवं प्रशासन के निर्देशानुसार सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक कहीं आना जाना ना करें। मास्क एवं सैनिटाइजर का बराबर प्रयोग करें।

जाने पंचायत चुनाव में आपके पंचायत की सिट का आरक्षण

Image
Ghazipur today   UP Panchayat Election 2021: इस बार बदल जाएगा ग्राम पंचायत का आरक्षण, यहां जानें किस ग्राम सभा की सीट किसके लिए होगी आरक्षित... UP Panchayat Election 2021: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब धीरे-धीरे जोर पकड़ते नजर आ रहा है. इधर, प्रशासनिक स्तर के साथ ही चुनाव लड़ने के दावेदार भी मैदान भी कूद पड़े हैं. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की घोषण होने के बाद अब गांवों में इस बात पर चर्चा हो रही है कि कौन सा गांव आरक्षित होगा और कौन सा नहीं. सबसे पहला गुणाभाग इस बात के लिए लगाया जा रहा है कि इस बार जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित है या अनारक्षित है, अब इस बार के चुनाव के लिए वह सीट किस वर्ग के लिए तय होगी. अभी दावेदार पूरा माहौल इस लिए भी नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह नहीं मालूम कि इस वक्त जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित या अनारक्षित है, आगामी चुनाव में वह सीट किस वर्ग के लिए तय होगी. वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में सीटों का आरक्षण नए सिरे से हुआ था. यह मानकर नए सिरे से आरक्षण हुआ कि 2010 के चुनाव में आरक्षण पूरा हो चुका है, इसलिए अब नए सिरे से आरक्षण किया जाना चाहिए. जानका...

घाटों पर नहीं होगी छठ पूजा यदि..........

Image
घाटों पर नहीं होगी छठ पूजा यदि नहीं करेंगे गाइडलाइंस का पालन   कोविड-19 गाइडलाइंस: बिना मास्क के छठ पूजा के लिए घाटों पर नहीं मिलेगी एंट्री गाजीपुर:  छठ पर्व की शुरूआत कल से हो चुकी है और आज शाम को व्रत करने वाली महिलाएं और पुरूष डूबते हुये सूर्य को अर्घ्य देंगे। जिला प्रशासन ने हिदायत दी है कि बिना मास्क कोई भी पूजा घाट पर नहीं जाये। बिना मास्क जाने वालों को पुलिस रोक देगी।  लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। उचित दूरी बना कर रहें और मास्क अवश्य लगाएं। -------   हो सके तो घर से ही करें छठ पूजा : जिलाधिकारी : शासन ने कोरोना संकट को देखते हुए छठ पूजा के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गये हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्देश दिया कि कि 20 व 21 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ के पर्व के अवसर पर महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे इस पर्व को यथासंभव घर पर ही मनाएं अथवा घर के निकट ही मनाएं। खबर और विज्ञापन के लिए दिये गये फेसबुक पेज   गाज़ीपुर टुडे न्यूज़  के लिंक पर जाकर इनबॉक्स में मैसेज करें...