प्रशिक्षण के लिए जा रही EVM वाहन को रोककर सपाइयों ने काटा बवाल, DM ने कहा - फैलाई जा रही है अफवाह

गाज़ीपुर टुडे न्यूज



वाराणसी। पहड़िया मंडी में बने स्ट्रांग रूम के अलावा खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से EVM मशीने यूपी कालेज जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने रोककर जमकर बवाल काटा। वहीं इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार ये सभी ईवीएम मशीनों से चुनाव से सम्बन्ध नहीं है। सभी ईवीएम 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए लगे कर्मियों को कल दी जाने वाले ट्रेनिंग के लिए यूपी कालेज जा रही थी जब इसे रोककर बवाल किया गया। 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु EVM मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से UP कॉलेज जा रही थी जिसे कुछ राजनीतिक लोगों ने वाहन को रोक कर उसे चुनाव में प्रयुक्त EVM कह कर अफवाह फैलाई है। कल काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग हेतु ये मशीन ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं।

जिलाधिकारी ने साफ़ किया कि जो EVM चुनाव में प्रयुक्त हुई थीं वे सब स्ट्रांग रूम में CRPF के कब्जे में सील बंद हैं और उसमें CCTV की निगरानी है जिसे सभी राजनीतिक दलों के लोग देख रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

22 सितंबर से शुरू होगा चकिया की रामलीला, तैयारियां जोरों पर

Indian Railways Sign Boards and Their Meanings: Things to Know

Transfer Of Power Agreement" को जाने और दुसरो को बताएं