मुस्लिम समुदाय ने दीयों से लिखा ‘राम’, मनाई दिवाली, बोले-हम राम के वंशज
Ghazipur today मुस्लिम समुदाय ने दीयों से लिखा ‘राम’, मनाई दिवाली, बोले-हम राम के वंशज देशभर में अयोध्या (Ayodhya Diwali) के दीपोत्सव की चर्चा है. हर किसी ने अयोध्या को दीयों की जगमगाहट में डूबे हुए देखा. लेकिन हम आपको दिखाएंगे रामनगरी का ऐसा रंग जिसे देखकर आप खुशी से फूले नहीं समाएगा. क्योंकि राम की नगरी में मुस्लिम समुदाय ने राम नाम लिखकर दीपावली का त्योहार मनाया और अपने घरों को तेल के दीयों से रोशन किया. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो भगवान श्रीराम को अपना पैगंबर बता पूरी दुनिया को सौहार्द का संदेश दे रहे हैं. ये वो मुस्लिम समुदाय है जो धर्म के भेदभाव को भूलकर खुशियां मना रहा है और साथ ही साथ पाकिस्तान को सख्त लहजे में नसीहत दे रहा है. रामलला का वनवास खत्म जिला पंचायत सदस्य बबलू खान ने दीपावली के खास पर्व पर अयोध्यावासियों की तरफ से पूरे देश को दीवाली की शुभकामनाएं दी और धूमधाम के साथ प्रकाश का त्योहार मनाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, दीपावली का त्योहार उस दिन से मनाया जाता है जब भगवान राम 14 वर्षों का कठिन वनवास गुजारकर धरती पर आए थे और अब रामलला का वनवास हमेशा के लिए समाप्त हुआ है ...